Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में विशेष बैठक बुलाने की मांग,सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर सौंपा मांग पत्र

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

: शिविर के माध्‍यम से जान रहे, गांव का जन जीवन स्‍वच्‍छता, पर्यावरण, शिक्षा, बेटी बचाओं के प्रति कर रहे जागरूक

Aditi News Team

Wed, Mar 1, 2023
शिविर के माध्‍यम से जान रहे, गांव का जन जीवन स्‍वच्‍छता, पर्यावरण, शिक्षा, बेटी बचाओं के प्रति कर रहे जागरूक हटा दमोह।हटा नगर के शासकीय कालेज का एनएनएस शिविर कुंवरपुर गांव में चल रहा है, सात दिवसीय इस शिविर में छात्र छात्राएं दीवाल लेखन, सर्वे के माध्‍यम से गांव में जागरूकता अभियान चला रहे है, स्‍वच्‍छता, पर्यावरण, शिक्षा, बेटी बचाओ, जल संरक्षण के बारे में आमजन को शिक्षा प्रदान की जा रही है, कुरूतियों को खत्‍म करने के उद्देश्‍य से छात्रों के द्वारा गांववासियों से सीधा संवाद किया जा रहा है, प्रतिदिन सुबह रैली निकालकर श्रमदान भी किया जा रहा है। कालेज में एनएसएस प्रभारी जीवन लाल कुर्मी एवं डा. शिवानी राय ने बताया कि छात्रो के द्वारा सरकार की विभिन्‍न योजनाओं की जानकारी गांव वासियों को दी जा रही है, आयुष्‍मान कार्य का महत्‍व बता रहे है, तो खुले में शौच से होने वाले नुकसान से भी उन्‍हे अवगत कराया जा रहा है, स्‍कूल परिसर में लगा वाटर हारवेस्टिंग सिस्‍टम को भी सभी को दिखला कर जमीनी सतह तक पानी पहुंचाने के लाभ को किसान परिवारों को बताया, गांव का पानी गांव में ही रहे इसके लिए लोगों को सोखता गड्डा की जानकारी दी, शिविर का समापन ०२ मार्च को होगा।

Tags :

जरूरी खबरें