Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

: "राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलाई गयी राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ तथा हरी झण्डी दिखाकर एकता एवं अखण्डता का संदेश देने हेतु रवाना किया मार्चपास्ट

Aditi News Team

Mon, Oct 31, 2022
"राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर ’राष्ट्रीय एकता के पुरोधा लौह पुरूष स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को दिलाई गयी राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ तथा हरी झण्डी दिखाकर एकता एवं अखण्डता का संदेश देने हेतु रवाना किया मार्चपास्ट . आज दिनॉक 31-10-2022 को राष्ट्रीय एकता के पुरोधा लौह पुरूष भारत के प्रथम गृह मंत्री ’स्व. श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल’ की जयंती को जबलपुर पुलिस द्वारा ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाया गया। आज ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवंसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में प्रातः 11 बजे ’पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.)’ द्वारा अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गयी तत्पश्चात ’पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण श्री संजय कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उत्तर/यातायात श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पंकज परमार, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री तुषार सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी, सूबेदार अश्वनी पटेल की उपस्थिति में हरी झण्डी दिखाकर मार्चपास्ट को रवाना किया गया। मार्चपास्ट में समस्त थाना प्रभारी शहर तथा जिला बल के लगभग 150 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। मार्चपास्ट पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रवाना होकर मालगोदाम, हाईकोर्ट चोैक, घंटाघर होते हुये राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का संदेश देते हुये पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में समाप्त हुआ ।   वहीं इसके पूर्व आज दिनॉक 31.10.2022 को प्रातः 8 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय से ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मिनी मैराथन दौड का आयोजन किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक श्री सिध्दार्थ बहुगुणा (भापुसे) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल की उपस्थिति में झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया गया। ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मिनी मैराथन दौड ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर, इन्द्रा मार्केट, पुल नं 01, इलाहबाद चौक, साई बाबा चौक, समन्वय चौक, सृजन चौक, एम्पायर तिराहा, पुल नं0 2, वायएमसी तिराहा, हाईकोर्ट चौक, तहसील चौक से होते हुये पुलिस अधीक्षक कार्यालय में समाप्त हुयी। ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मिनी मैराथन दौड 150 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के बच्चे सम्मिलित हुये। ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मिनी मैराथन दौड के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता का संदेश दिया गया। ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ मिनी मैराथन दौड के दौरान उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री मधुकर चौकीकर, रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी, सूबेदार अश्वनी पटेल, सूबेदार रूमा तेकाम उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें