Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला सदर मौलाना हामिद खान कासमी की सर परस्ती में हुई जिला बैठक

दिव्यांग कलाकारों की नृत्य-नाटिका ने दिया प्रेरणादायी संदेश

नरसिंहपुर में विशेष बैठक बुलाने की मांग,सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर सौंपा मांग पत्र

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने मध्यप्रदेश की तीन विभूतियों को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया

Aditi News Team

Fri, Apr 7, 2023
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को मध्यप्रदेश की तीन विभूतियों को वर्ष 2023 के पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। कला के क्षेत्र में श्री रमेश परमार और श्रीमती शांति परमार तथा चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. मुनीश्वर चंद्र डावर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। झाबुआ के कलाकार दंपत्ति श्री रमेश परमार और श्रीमती शांति परमार पिछले 3 दशकों से झाबुआ की सुप्रसिद्ध जनजातीय गुड़िया और पारंपरिक जनजातीय परिधान के निर्माण में लगे हुए हैं। जबलपुर के चिकित्सक डॉ. डावर किफायती इलाज से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सेवा कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में नागरिक अलंकरण समारोह के दूसरे चरण में वर्ष 2023 के लिए 3 पद्म विभूषण, 5 पद्म भूषण और सैंतालिस पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए।

Tags :

जरूरी खबरें