Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: रतलाम शहर में अतिक्रमण हटाने का कार्य लगातार जारी

Aditi News Team

Mon, Dec 5, 2022
रतलाम कलेक्टर-एसपी ने निरीक्षण किया रतलाम शहर में सुगम यातायात एवं व्यवस्था बनाने के लिए कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा ठोस कदम उठाए जाकर लगातार अतिक्रमण हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सोमवार को शहर के रेलवे स्टेशन से लेकर दिलबहार चौराहे के मध्य दुकानों के अतिक्रमण हटाए गए। इस दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। अतिक्रमण विरोधी अमले को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने उपस्थित निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट को निर्देश दिए कि क्षेत्र में जिन दुकानों, मकानों द्वारा निगम के एम.ओ.यू. का उल्लंघन किया गया है, उनको सूचीबद्ध करते हुए कार्यवाही सुनिश्चित करें।

Tags :

जरूरी खबरें