Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

: भोपाल,गैस त्रासदी की 38वीं बरसी पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा 3 को

Aditi News Team

Tue, Dec 1, 2020

भोपाल। कमिश्नर कवीन्द्र कियावत ने भोपाल गैस त्रासदी की 38वीं बरसी पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। भोपाल गैस त्रासदी की 38वीं बरसी पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का सूक्ष्म आयोजन किया जा रहा है। बरकतउल्ला भवन (सेन्ट्रल लायब्रेरी) भोपाल में 3 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से प्रार्थना सभा होगी। प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। प्रार्थना सभा में दिवंगत गैस पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी। धर्मगुरूओं द्वारा विभिन्न धर्म ग्रंथों का पाठ किया जाएगा। दिवंगतों की स्मृति में दो मिनिट की मौन श्रद्धांजलि दी जाएगी। श्रद्धांजलि सभा में कोरोना महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, हैण्ड सेनेटाइजर सहित भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।

Tags :

जरूरी खबरें