Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला सदर मौलाना हामिद खान कासमी की सर परस्ती में हुई जिला बैठक

दिव्यांग कलाकारों की नृत्य-नाटिका ने दिया प्रेरणादायी संदेश

नरसिंहपुर में विशेष बैठक बुलाने की मांग,सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर सौंपा मांग पत्र

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

: बगदरा में विदाई कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Sun, Mar 26, 2023
बगदरा में विदाई कार्यक्रम आयोजित गाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बगदरा की शासकीय माध्यमिक शाला में कक्षा 8वी के छात्र छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरूआत विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन से की गई। कार्यक्रम में 8 वी के बच्चों ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीरें शाला को भेंट की। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक टीकाराम कोरी, माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता, मदनगोपाल चौधरी एवं सहायक शिक्षक अनिल पटैल ने बच्चों को वार्षिक परीक्षाओ के लिए शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Tags :

जरूरी खबरें