Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: नवांकुर संस्थाओं ने सीता रेवा नदी में किया बोरी बंधान

Aditi News Team

Sun, Feb 12, 2023
नवांकुर संस्थाओं ने सीता रेवा नदी में किया बोरी बंधान गाडरवारा ।चीचली सीता रेवा नदी गांगई घाट पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवाकुर संस्था माही सामाजिक विकास संस्था एवं विकास खंड की नवांकुर संस्थाओ सीएमसीएलडीपी के छात्र छात्राओं ने मिलकर जन भागीदारी से नदी पर 200*बोरियों से बोरी बंधान किया यह बंधन जिला समन्वयक जय नारायण शर्मा के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक समन्वयक की उपस्थिति मैं किया गया जयनारायण शर्मा द्वारा बताया गया कि इस बंधान से आने वाले समय में भूमिगत जलस्तर में बढोत्तरी होगी.गर्मी में पशुओं एवं जीव जन्तुओं को पीने का पानी मिलेगा.कृषि सिंचाई का रकवे मैं वृद्धि होगी। फसल ज्यादा उत्पादित होने से किसानों की आय में बृद्धि होगी।.जल का संरक्षण व संबर्द्धन होगा। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के इस जल संरक्षण व संबर्द्धन के इस प्रभावी एवं अभिनव कार्य से आस-पास की समितियों व सामाजिक संस्थओं को प्रेरणा प्राप्त होगी जिससे प्रेरित हो कर ज्यादा जल संरक्षण व संबर्द्धन की दिशा में कार्य हो बोरी बंधान कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक सुश्री स्मिता दांण्डे ,नवांकुर संस्थाओं से संतोष चौरसिया, जन शक्ति सेवा समिति से रामकृष्ण राजपूत , हरदौल जन सेवा समिति से रामेश्वर वर्मा , श्रीमती नीरू राजपूत परामर्शदाताओं में सुभाष उदैनिया, प्रदीप कुमार कौरव , रामस्वरूप कौरव , संजय पाठक , सीएमसीएलडीपी के बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओ की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें