Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: नरसिंहपुर फटाका एसोसियेशन ने चर्च मैदान में सफाई

Aditi News Team

Sun, Nov 6, 2022
फटाका एसोसियेशन ने चर्च मैदान में सफाई नरसिंहपुर= श्री नरसिंह नगर पटाखा एसोसिएशन के सदस्यों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चर्च मैदान में लगी पटाखा की दुकानों से निकलने वाले कागज के पुट्ठे ,पन्नी आदि की सफाई की है ज्ञात हो समिति द्वारा ग्यारस के दूसरे दिन पूरे चर्च मैदान की सफाई कर मैदान में फैले कचरा को इकट्ठा करते हुए एक जगह आग लगाकर कचरे को समाप्त किया गया ।इस अवसर पर अध्यक्ष नीलू पटवा, उपाध्यक्ष पत्रकार बंटी साहू, कोषाध्यक्ष नारायण साहू ,सह सचिव महेश साहू ,अशोक साहू ,अमन चौरसिया ,शिवम पांडे आदि ने अपना सहयोग प्रदान कर स्वच्छताअभियान दिया। इस अवसर पर समिति ने धनतेरस,दीपावली से लेकर ग्यारस तक माननीय विधायक जालम सिंह पटेल,कलेक्टर, एस पी,अपर कलेक्टर, एस डी एम,तहसीलदार, नगरपालिका सी एमओ सहित अधिकारियों, कर्मचारियों पुलिस राजस्व अधिकारी, नगर पालिका फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों सहित सभी का सहयोग के लिए आभार जताया।

Tags :

जरूरी खबरें