Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

चीचली में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला तमिलनाडु एवं केरल के बीच होगा

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

: नरसिंहपुर पशुपालन विभाग द्वारा जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Thu, Feb 16, 2023
पशुपालन विभाग नरसिंहपुर द्वारा जिला स्तरीय गोपाल पुरस्कार प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह नरसिंहपुर में पशुपालन एवं डेयरी विभाग कार्यालय में किया गया।। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योति काकोडिया , जिला पंचायत अध्यक्ष नरसिंहपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दीपक दीक्षित उपाध्यक्ष गौ संवर्धन बोर्ड समिति नरसिंहपुर एवं अन्य अतिथियों के रूप में श्री अनंत दुबे ,सामाजिक कार्यकर्ता नरसिंहपुर श्री सीताराम नामदेव ,जिला पंचायत सदस्य ।श्री असगर खान ,उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग उपस्थित थे गौ माता की पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया भारतीय उन्नत देसी नस्ल की गायों को इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया औसत आधार पर जिन गायों द्वारा सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन के आधार पर मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित गोपाल पुरस्कार हेतु क्रमशः प्रथम स्थान पर ₹51000 द्वितीय पुरस्कार ₹21000 तृतीय पुरस्कार ₹11000 की राशि अतिथियों द्वारा प्रदान की गई इस प्रतियोगिता में शामिल अन्य सभी गोपालक प्रतिभागियों हेतु जिला गौ संवर्धन बोर्ड समिति के उपाध्यक्ष दीपक द्वारा अन्य प्रतिभागियों को क्रमशः 1100,,,1100 की राशि प्रदान की गई.. अतिथियों द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई एवं इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए ।।कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के समस्त अधिकारी कर्मचारी कृषक बंधु प्रतिभागी एवं अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।।

Tags :

जरूरी खबरें