Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: नरसिंहपुर,मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर हुआ पौधरोपण का कार्यक्रम,<br>अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

Aditi News Team

Fri, Mar 5, 2021

नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म दिवस पर 5 मार्च 2021 को नरसिंहपुर शहर के विभिन्न स्थानों और जिले में 200 स्थानों पर पौधरोपण किया गया। कलेक्टर वेद प्रकाश, सीईओ जिला पंचायत केके भार्गव ने नरसिंहपुर में बाल उद्यान संस्कार सिटी, कंदेली के बाबाघाट, सदर मढ़िया एवं जेल परिसर में अन्य अधिकारियों और स्वैच्छिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पौधरोपण किया।
       नरसिंहपुर नगर के स्वैच्छिक एवं सामाजिक संगठनों के समन्वय व सहयोग से शहर 4 स्थानों पर और जन अभियान परिषद के क्षेत्रीय अमले द्वारा जिले में 200 स्थानों पर पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद के तत्वाधान में आयोजित किया गया।
       इस अवसर पर जेल अधीक्षक सुश्री शेफाली तिवारी, जिला समन्वयक जनअभियान परिषद से जयनारायण शर्मा, भारत विकास परिषद के सुनील कोठारी, गिरीश पटेल, संजय तिवारी, जेके शर्मा, ल तरुणेंद्र सिंह, सेवानिवृत प्राचार्य भट्ट, हम फाउंडेशन से डॉ. अनंत दुबे, प्रमेश शंकर शर्मा, एडहॉक संस्था से पलाश शर्मा, मधुर फाउंडेशन से अभिषेक नेमा, अंसुल नेमा, मयंक नेमा, गुरुकुलम से शशिकांत मिश्रा, धनीराम कोरी, भारत परोची सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें