Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला सदर मौलाना हामिद खान कासमी की सर परस्ती में हुई जिला बैठक

दिव्यांग कलाकारों की नृत्य-नाटिका ने दिया प्रेरणादायी संदेश

नरसिंहपुर में विशेष बैठक बुलाने की मांग,सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर सौंपा मांग पत्र

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

: दमोह के निजी विद्यालय की मान्यता निलंबित

Aditi News Team

Sun, Jun 4, 2023
दमोह के निजी विद्यालय की मान्यता निलंबित मुख्यमंत्री श्री चौहान के संज्ञान में आया था मामला शिक्षा विभाग द्वारा दमोह जिले की अशासकीय शिक्षण संस्था गंगा-जमुना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की मान्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित की गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विद्यालय के संबंध में गंभीर शिकायतें संज्ञान में आने पर तथ्यों की जानकारी लेकर उसके अनुरूप कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। अधिकारियों के निरीक्षण में इस अशासकीय विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए उचित व्यवस्थाएँ न किए जाने और बालिकाओं को आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध न कराए जाने के तथ्य सामने आए, जिसके फलस्वरूप मान्यता निलंबित करने की कार्यवाही की गई है। विद्यालय प्रबंधन को मान्यता के नियमों के उल्लंघन का दोषी भी पाया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें