Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला सदर मौलाना हामिद खान कासमी की सर परस्ती में हुई जिला बैठक

दिव्यांग कलाकारों की नृत्य-नाटिका ने दिया प्रेरणादायी संदेश

नरसिंहपुर में विशेष बैठक बुलाने की मांग,सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर सौंपा मांग पत्र

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

: तीन दिवसीय वनवासी लीला का हुआ शुभारंभ

Aditi News Team

Wed, Jun 7, 2023
तीन दिवसीय वनवासी लीला का हुआ शुभारंभ नरसिंहपुर।तीन दिवसीय वनवासी लीला का शुभारंभ जिला मुख्यालय पर नरसिंह मंदिर परिसर में नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुनीता खंडायत द्वारा दीप प्रज्जवलन और कन्या पूजन के साथ किया गया। वनवासी लीला के पहले दिन श्री राम कथा साहित्य और लोक आस्था के चरितों की लीला प्रस्तुतियों के अंतर्गत निषादराज गुह्रा की मनमोहक प्रस्तुतियां कलाकारों ने दी। श्री योगेश तिवारी कटनी के निर्देशन में यह मंचन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें