Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: जिले में संचालित समस्त स्कूल, कॉलेज, शौक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार संचालित किये जायेंगे-जिला मजिस्ट्रेट श्री राठी

Aditi News Team

Tue, Dec 1, 2020

दमोह। राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) को संपूर्ण राज्य के लिये संक्रामक रोग घोषित किया गया है, जिसके तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तरूण राठी ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश 21 सितम्बर 2020 जिला दमोह की राजस्व सीमा अंतर्गत जारी किया था, जो वर्तमान में प्रभावशील है, जिसे अब संशोधन किये जाने की आवश्यकता को देखते हुये उक्त आदेश में आंशिक संशोधन किया है।
संशोधित आदेशानुसार जिले में संचालित समस्त स्कूल, कॉलेज, शौक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार संचालित किये जायेंगे। ऑनलाईन एवं दूरस्थ शिक्षण संस्थान को प्रोत्साहित किया जायेगा।
प्रशिक्षण (ट्रेनिंग ऑफ स्पोर्ट पर्सन) से संबंधित स्विमिंग पूल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार संचालित किये जा सकेंगे। सभी सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा गाईडलाइन के अनुसार संचालित किये जा सकेंगे। 21 सितम्बर 2020 में उल्लेखित शेष प्रतिबंध यथावत रहेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें