Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: जबलपुर,संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक बी चन्द्रशेखर ने की सीवर लाइन के कार्यों की समीक्षा

Aditi News Team

Mon, Jul 12, 2021

जबलपुर। संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक श्री बी चंद्रशेखर ने आज सीवर लाइन के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए इसके कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं। सीवर लाइन की समानांतर प्रगति के साथ-साथ किसी एक क्षेत्र का चयन कर वहां कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी संभागायुक्त एवं निगम प्रशासक ने दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी क्षेत्रों में समान रूप से कार्य करने के साथ ही किसी एक क्षेत्र के कार्य को पूर्ण कर जल्द से जल्द कनेक्शन कराए जाएं ताकि सीवर लाइन का फायदा शहर के सम्माननीय नागरिकों को मिल सके। निगम प्रशासक श्री बी चंद्रशेखर ने सीवर लाइन के कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए तय समय सीमा में पूर्ण कराए जाने पर भी जोर दिया। नगर निगम के द्वारा कराए जा रहे सीवर लाइन के कार्यों की समीक्षा करते हुए संभागायुक्त श्री बी चंद्रशेखर ने इस कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ किए जाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए हैं। इस अवसर पर संभागायुक्त ने नगरीय केक्षेत्रों में चल रहे सीवर लाइन के कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए वर्तमान की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की एवं बारिश के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सीवर लाइन के कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सीवर लाइन के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर इसका लाभ नागरिकों को दिलाने की दिशा में अधिकारी पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करें। आज की बैठक में निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर., स्मार्ट सिटी के सी.ई.ओ. श्रीमती निधि सिंह राजपूत, कार्यपालन यंत्री श्री कमलेश श्रीवास्तव, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र सिंह, कार्यपालन यंत्री श्री आर.के. गुप्ता, सहायक यंत्री श्री सुनील दुबे, आदि उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें