Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

: जबलपुर,योग जागरूकता एवं एकता का संदेश देने के उद्देश्य से 12 ज्योतिर्लिंग 8 हजार कि.मी. की सायकिल यात्रा पर निकली सुश्री पूजा तानाजी बुधावले ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा से की मुलाकात

Aditi News Team

Wed, Oct 26, 2022
योग जागरूकता एवं एकता का संदेश देने के उद्देश्य से 12 ज्योतिर्लिंग 8 हजार कि.मी. की सायकिल यात्रा पर निकली सुश्री पूजा तानाजी बुधावले ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा से की मुलाकात पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने आपकी हौसलाअफजाई कर सायकिलिंग के उद्देश्य की सराहना करते हुये यात्रा सुकुशल पूर्ण करने की कामना करते हुये दी शुभकामनायें सुश्री पूजा तानाजी बुधावले निवासी पुणे महाराष्ट्र ने 12 ज्योतिर्लिंग लगभग 8 हजार किलो मीटर की सायकिल यात्रा दिनॉक 8-10-2022 को प्रारम्भ की है। आपका कहना है कि लगभग 2 माह मे तमिलनाडू के रामेश्वरम पहुंचने में लगेगा। आपके द्वारा इस सायकिल यात्रा का स्लोगन ‘‘ योग मेरा कर्म है एकता मेरा धर्म है ’’ बताते हुये इस सायकिल यात्रा का प्रमुख उद्देश्य योग जागरूकता एवं एकता का संदेश देना बताया। आप अभी तक 1400 कि.मी. यात्रा कर चुकी हैं। आज सायकिल सर्विसिंग हेतु कटनी से जबलपुर आयी थी, आपने पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने आपकी हौसलाअफजाई कर सायकिलिंग के उद्देश्य की सराहना करते हुये यात्रा सुकुशल पूर्ण करने की कामना करते हुये शुभकामनायें दी। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व आपने वर्ष 2017 में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 4 हजार कि.मी. की यात्रा 35 दिवस में पूरी की थी।

Tags :

जरूरी खबरें