Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: छिन्दवाड़ा के बिछुआ में में सड़क पर उड़ रही धूल से लोगों का चलना मुश्किल

Aditi News Team

Tue, Nov 29, 2022
छिन्दवाड़ा के बिछुआ में में सड़क पर उड़ रही धूल से लोगों का चलना मुश्किल बिछुआ एक ऐसा क्षेत्र है, जहां नगरपरिषद होते हुए भी और संबंधित अधिकारी के होते हुए भी नगरपरिषद कहलाने लायक नहीं बचा, या कूड़ा कचरा के समान दीखने वाला क्षेत्र बन गया है। रोड की दशा देखकर ऐसा लगता है कि कर्मचारीगण भी मिट्टी की धूल में जीवन यापन करने लगे हैं। बिछुआ मुख्यालय के मुख्य बस स्टैंड से कॉलेज मार्ग में आवागमन करना अब आसान काम नहीं है। सड़क पर उड़ रही धूल से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर बने बड़े बड़े गड्ढे और कीचड से तो राहगीर पहले से ही परेशान हो रहे थे, अब उड़ती धूल का भी सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कई विभाग के मुख्य कार्यालय भी हैं। फिर भी संबंधित अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। स्कूल कॉलेज के बच्चे, राहगीर हजारों की संख्या में इसी मार्ग से गुजरते हैं। उन्हें भी उड़ती धूल का सामना करना पड़ता है। जिससे सड़क लगातार खराब होती जा रही है। शहर के बीच से लगातार भारी वाहनों के गुजरने से धूल उड़ने लगती है। इस मार्ग पर धूल ही धूल नजर आता है। धूल उड़ने से चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भारी वाहन के आवाजाही से परेशानी बढ़ जाती है। भारी वाहन के पीछे-पीछे चलने वाले छोटे-छोटे वाहन खासकर साइकिल एवं मोटरसाइकिल, ऑटो, चालकों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। बाइक चालक को सड़क पर उड़ रही धूल आंखों के सामने ओझल कर देती है। इससे अक्सर दुर्घटना होनी की संभावना बनी रहती है। बिछुआ क्षेत्र के नेतागण सिर्फ वोट मांगने तक ही सीमित रहते हैं इस समस्या को दूर करने के लिए बिछुआ क्षेत्र के कोई भी नेतागण सामने नहीं आ रहे है। देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित अधिकारी और नेतागण क्या सुध लेते हैं या इसी तरह कुंभकरण की नींद सोते रहेंगे। अदिति न्यूज़ छिंदवाड़ा से शिवाजी चोरिया की रिपोर्ट

Tags :

जरूरी खबरें