Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला सदर मौलाना हामिद खान कासमी की सर परस्ती में हुई जिला बैठक

दिव्यांग कलाकारों की नृत्य-नाटिका ने दिया प्रेरणादायी संदेश

नरसिंहपुर में विशेष बैठक बुलाने की मांग,सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर सौंपा मांग पत्र

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

: छतरपुर साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही,साइबर ठगी के वापिस करवाए ₹ 2,95,110 (दो लांख पिन्च्यानबे हजार एक सौ दस रुपये)

Aditi News Team

Wed, Apr 19, 2023
छतरपुर साइबर सेल  की बड़ी कार्यवाही,साइबर ठगी के वापिस करवाए ₹ 2,95,110 (दो लांख पिन्च्यानबे हजार एक सौ दस रुपये) दिनांक 27/03/2023 को आवेदक महेन्द्र प्रताप सिंह यादव पिता श्री शम्भू निवासी ग्राम जगतपुर चौकी बछौन थाना चंदला द्वारा आवेदक के खोये हुवे मोबाईल का दुरुपयोग कर आरोपी द्वारा आवेदक के खाते से 3,95,110 रुपए का अवैध राशि स्थानान्तरण के संबंध में आवेदन दिया गया था। छतरपुर पुलिस अधीक्षक श्री अमित सांघी के कुशल निर्देशन में एवं एएसपी श्री विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में श्री सिद्धार्थ शर्मा प्रभारी साइबर सेल के नेत्रत्व मे साइबर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर ₹ 2,95,110 (दो लांख पिन्च्यानबे हजार एक सौ दस रुपये) आवेदक के खाते में वापस करवाए गए। शेष राशि हेतु कार्यवाही जारी है। उक्त कार्यवाही मे उनि श्री सिद्धार्थ शर्मा प्रभारी साइबर सेल, प्र.आर. किशोर कुमार, प्र.आर. संदीप तोमर, आर. धर्मराज पटेल, आर. राहुल भदौरिया, आर. विजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें