Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

रूद्र मैदान गाडरवारा एवं बोहानी मे होंगे सेमीफ़ाइनल मुकाबले

: गाडरवारा, सांगई में कन्या पूजन कर किया सम्मान 

Aditi News Team

Sat, Oct 1, 2022
सांगई में कन्या पूजन कर किया सम्मान गाडरवारा। गत दिवस नवरात्रि की पंचमी के पावन अवसर पर ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकम में माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने साथी शिक्षको देवेंद्र ठाकुर एवं श्रीमती किरणलता ठाकुर के सहयोग से शाला एवं आंगनबाड़ी की लगभग 100 देवीतुल्य कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार भेंट करते हुए उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षको द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के पूजन से किया गया। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने कहा कि कन्याएं सदैव पूज्यनीय होती है । नवरात्रि में देवी स्वरूप कन्याओं के पूजन से आत्मीय प्रसन्नता होती है। कन्या पूजन के पुनीत कार्य में संस्था के प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक, माध्यमिक शिक्षक दशरथ प्रसाद जाटव, प्राथमिक शिक्षकों सुरेश चौहान, विवेक नाईक , लता कहार एवं पुरुषोत्तम मेहरा ने भी सहभागिता दी

Tags :

जरूरी खबरें