Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

जिला सदर मौलाना हामिद खान कासमी की सर परस्ती में हुई जिला बैठक

दिव्यांग कलाकारों की नृत्य-नाटिका ने दिया प्रेरणादायी संदेश

नरसिंहपुर में विशेष बैठक बुलाने की मांग,सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर सौंपा मांग पत्र

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

: गाडरवारा शहर की असमय विद्युत कटौती रोकने की मांग

Aditi News Team

Mon, Jun 12, 2023
गाडरवारा शहर की असमय विद्युत कटौती रोकने की मांग गाडरवारा। भाजपा नेता पवन पटेल ने जिले की कलेक्टर ऋतु बाफना से शिकायत पत्र ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया है। इन दिनों भीषण गर्मी पढ़ रही है। शहर में विद्युत विभाग द्वारा प्रतिदिन विद्युत कटौती की जा रही है। भारी गर्मी होने के कारण शहर के जनमानस को प्रतिदिन होने वाली असमय विद्युत कटौती से असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में लगभग 1 घंटे तक विद्युत कटौती की जा रही है। पटेल ने पत्र में आग्रह किया है विद्युत विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी कर असमय में होने वाली विद्युत कटौती को रोका जाए और गाडरवारा शहर के जनमानस को राहत पहुंचाई जाए। शिकायत पत्र ईमेल के माध्यम से अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गाडरवारा एवं नरसिंहपुर विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें