Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: गाडरवारा, छात्र छात्राओं ने ली सड़क सुरक्षा नियम की शपथ 

Aditi News Team

Fri, Dec 9, 2022
छात्र छात्राओं ने ली सड़क सुरक्षा नियम की शपथ गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमो की शपथ ली। इस अवसर पर संस्था के प्राथमिक शिक्षक विवेक नाईक ने सभी शिक्षको एवं छात्र छात्राओं को सभी सुरक्षा सबंधी बातों का ध्यान रखने, यातायात नियमो का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करने, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने एवं एम्बुलेंस और फायर बिग्रेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता देने सबंधी शपथ दिलाई। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर, किरणलता ठाकुर एवं लता कहार एवं छात्र छात्राएँ मौजूद रहे। विदित हो कि जिला अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के पालन में क्षेत्र के साईंखेड़ा एवं चीचली ब्लॉक की अधिकांश शालाओं में सड़क सुरक्षा नियम की शपथ शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने ली। https://youtu.be/P6NvOS1YXwU

Tags :

जरूरी खबरें