Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: कृषि कानूनों के विरोध में किसान राशन पानी लेकर दिल्ली कूच, किसानों पर पानी की बौछार व आंसू गैस के गोले दागे,

Aditi News Team

Fri, Nov 27, 2020

कड़ाके की सर्दी के बावजूद पंजाब और हरियाणा के किसान ट्रैक्टर, ट्रॉला अन्य वाहनों पर सवार हो कर दिल्ली चलो नारे के साथ दिल्ली पहुंचने की कोशिश में हैं. कृषि कानूनों को वापस लिए जाने को लेकर दबाव बनाने के लिए अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति, राष्ट्रीय किसान महासंघ और भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न धड़ों ने एक संयुक्त किसान मोर्चा का गठन किया है. किसान अपने साथ राशन और पानी लेकर चल रहे हैं और उनका कहना है कि पुलिस उन्हें जहां रोकेगी वे वहीं धरने पर बैठ जाएंगे.। किसानों के 'दिल्‍ली चलो' मार्च को लेकर स्थिति गंभीर हो रही है। फरीदाबाद, गुड़गांव, नोएडा और गाजियाबाद से लगी सीमाओं पर भारी फोर्स तैनात है। सिंघू सीमा पर दिल्ली पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टरों की आवाजाही रोकने के लिए रेत से भरे ट्रकों को तैनात किया है। पुलिस के मुताबिक, कोई बॉर्डर सील नहीं है लेकिन राजधानी में घुसने वाली हर गाड़ी की चेकिंग हो रही है। इसकी वजह से बॉर्डर के पास भारी जाम लग गया है। मार्च की वजह से लोगों को काफी दिक्‍कत होने वाली है। एक तो ट्रैफिक रेंग रहा है, ऊपर से मेट्रो सेवाओं को लेकर भी स्थिति स्‍पष्‍ट नहीं है। दिल्‍ली पुलिस ने किसानों को मार्च की इजाजत नहीं दी है। पंजाब-हरियाणा सीमा के पास स्थित कई इलाकों के निवासियों को पिछले 24 घंटों में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती और बस सेवाओं के ठप होने के कारण कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने सड़कों और अन्य खुले स्थानों पर भीड़ जमा कर ली है। हरियाणा में प्रवेश करने वाली कई लिंक सड़कों को भी बंद कर दिया गया है। शाम में प्रदर्शन के चलते बहादुरगढ़ से दिल्ली की ओर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। दिल्‍ली पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में नजर बना रखी है। दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी ईश सिंघल ने कहा था अगर हमारी अपील के बावजूद वे (किसान) दिल्ली की ओर रुख करते हैं तो उनके खिलाफ जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिल्‍ली आ रहे ज्‍यादातर किसान अभी करनाल में रोके गए हैं। वहां पर हाइवे जाम है और उनपर किसानों का कब्‍जा है। किसान राशन-पानी साथ लेकर आए हैं। अंबाला के पास शंभू में पंजाब-हरियाणा सीमा से आगे पुलिस बैरिकेड तोड़ दिया, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उन पर आंसू गैस के गोले दागने के साथ, पानी की बौछारें की। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए। किसानों ने बैरिकेड को तोड़ते हुए उन्हें पुल से नीचे फेंक दिया। अखिल भारतीय किसान सभा के अनुसार, मौके पर 50,000 से अधिक किसान मौजूद हैं।

Tags :

जरूरी खबरें