Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में विशेष बैठक बुलाने की मांग,सभी दलों के पार्षदों ने एकजुट होकर सौंपा मांग पत्र

नरसिंहपुर में किसानो ने सरकार और प्रशासन की निकाली शव यात्रा

गाडरवारा में 70वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता का होगा भव्य समापन,

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

: कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में लोगों की समस्यायें,जनसुनवाई में आये 107 आवेदन

Aditi News Team

Tue, Feb 28, 2023
कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में लोगों की समस्यायें,जनसुनवाई में आये 107 आवेदन नरसिंहपुर, 28 फरवरी 2023. कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 28 फरवरी को जिले के विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों की समस्यायें कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने सुनी और आवेदन लिये। कलेक्टर ने लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर भी निराकरण कराया। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से भी अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 107 आवेदन आये। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सुनीता खंडायत ने भी लोगों के आवेदन लिये और निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

Tags :

जरूरी खबरें