Monday 16th of November 2026

ब्रेकिंग

गाडरवारा शिवकुमार जाटव पिता दीना जाटव (25 वर्ष) ग्राम खुर्सीपार निवासी 25 वर्षीय युवक की मौत से आक्रोश

युवाओं की रही अहम भूमिका, सामाजिक एकता एवं जनजातीय गौरव का दिया संदेश

डेल्हीवेरी कम्पनी के पार्सल एवं नगदी लेकर फरार हुये दोनों आरोपी पकड़े गये,

जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा- मंत्री प्रहलाद पटेल

गीत संगीत से गूंज उठेगी गाडरवारा की धरा

: एन.सी.सी. स्थापना दिवस पर निकाली जागरूकता रैली 

Aditi News Team

Sun, Nov 27, 2022
एन.सी.सी. स्थापना दिवस पर निकाली जागरूकता रैली तेंदूखेड़ा। नैशनल कैडेट कोर का स्थापना दिवस प्रतिवर्ष नबम्वर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है, इसी तारतम्य में सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदूखेड़ा के बालक एन.सी.सी. एवं बालिका एन.सी.सी. इकाई द्वारा एन.सी.सी. के 75 वें स्थापना दिवस समारोह को 1एम.पी. आर्मड स्क्वाड्रन एनसीसी जबलपुर के कमान अधिकारी कर्नल पवन गौर एवं 2एम.पी. गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल मकसूद खान के दिशा निर्देशानुसार जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर जन-जागरण रैली का आयोजन किया गया। नगर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करती हुई रैली स्वच्छता एवं जल संरक्षण के लिये जन सामान्य को प्रेरित करने हेतु निकाली गई जिसमें राष्ट्रीयता की भावना से प्रेरित नारे लगाए गए। रैली का आयोजन सर्वोदय उ मा विद्यालय तेंदूखेडा के केयर टेकर बालक एन.सी.सी. अधिकारी मिलन कुमार जैन, बालिका एन.सी.सी. अधिकारी सेकण्ड आफिसर तप्तीरानी दत्ता के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कमल कुमार शास्त्री ने कहा कि व्यक्ति समाज एवं राष्ट्र के विकास के लिये स्वच्छता एवं जल का संरक्षण आवश्यक है, एन.सी.सी. का देश की युवा शक्ति को अनुशासित करने, जाग्रत करने एवं उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत करने में महनीय योगदान रहा है। एन.सी.सी. सेकेण्ड लाइन आफ डिफेंस है, एन.सी.सी. के आदर्श, एकता और अनुशासन को आत्मसात कर देश सेवा में योगदान करें। https://youtu.be/OdV6QiY_2cA

Tags :

जरूरी खबरें