: कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा
Thu, Apr 10, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन
कुण्डलपुर में अहिंसा के अवतार भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली शोभायात्रा
सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जैनधर्म के चौबीसवें तीर्थंकर, वर्तमान शासन नायक, जन जन के आराध्य, अहिंसा धर्म के प्रणेता, विश्ववंदनीय भगवान श्री महावीर स्वामी जी का जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई जो कुंडलपुर कार्यालय से पूज्य बड़े बाबा मंदिर पहुंची। भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, महावीर पूजन, विधान हुआ। श्रीजी का पालना झुलाया गया। दोपहर में शिखर मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए विद्याभवन पहुंची जहां अभिषेक शांतिधारा पूजन आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस अवसर पर अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य संजय अशोक देवेंद्र बिजनौर ,अक्षय तन्मय सांगली ,आशीष विकास शाहपुरा भिटोनी ,संजय आयुष जबलपुर ,महेंद्र पंकज टोंक ,विजय अमित मुंगावली ,राजकुमार मनोज टीकमगढ़, शंभू दयाल महेश टोंक, विनोद कुमार झांसी, कुंदनलाल छोटेलाल भोपाल आदि को प्राप्त हुआ।सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।
: ध्वजारोहण के साथ भव्यता से पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
Thu, Apr 10, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन
ध्वजारोहण के साथ भव्यता से पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
वहोरीवंद व्यक्ति की महानता का पेमाना हमारे द्वारा की गई उसकी पूजा अर्चना नही महान वह है जो अपने आश्रित को भी अपने समकक्ष बनाने की सोच रखता है वह धनवान क्या अर्थ जो अपने आश्रित को धनिक ना बने सके परमात्मा पूज्य इसलिय हुए उन्होने ऐसा मार्ग प्रशस्त किया जिसके वे पथिक बने हमे भी अनुगामी बनने की प्रेरणा दी महान आत्माओ का दर्शन पूजन हमारे लिए मंगलकारी हे इसलिए क्योकि उनका जीवन भी मंगलमय हो चुका हे अपने मंगल के लिए वे हमारे आराद्य है पूज्य है उक्ताशय के सारगर्भित उद्गार मुनि पुंगव सुधासागर जी महाराज निर्यापक मुनि प्रसाद सागर जी ने बहोरीबंद में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस धर्म सभा मे व्यक्त किये पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवसप्रातःप्रभात फेरी नगर भ्रमण के लिए निकल गई तत्पश्चात मुनि श्री संघ के सानिध्य में ध्वजारोहण के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात बाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया जी के सानिध्य में महा महोत्सव में सम्मिलित पात्रों का सकलीकरण शुद्धी दोपहर मे यागमंडल विधान तथा संध्या आरती कार्यक्रम आयोजित हुआ।
: महावीर पथ गीत(सुशील शर्मा)
Thu, Apr 10, 2025
महावीर पथ
गीत(सुशील शर्मा)
मन प्रवाहित चेतना के आधार होगुरुवर आप धर्म अवतार हो। धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।नयनों में नेह सबके लिए।भेद सब आपने विस्मृत किए। गुरु के नाम से भव पार होगुरुवर आप धर्म अवतार हो। धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण। आत्मबल के शुद्धतम विस्तार होगुरुवर आप धर्म अवतार हो। है अहिंसा नित धर्म सबकासत्य राह की दिखलाई है।जियो और जीने दो शिक्षामहावीर ने सिखलाई है। जैन धर्म ध्वजा का आधार होगुरुवर आप धर्म अवतार हो। *महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*सुशील शर्मा