: Gadarwara श्रीमद भागवत कथा का समापन एवं कवि सम्मेलन आज
Fri, Mar 26, 2021
गाडरवारा। गाडरवारा तहसील अतर्गत ग्राम छीतापार में वृंदावन से पधारी सुश्री किरण देवी मानस के मुखारबिंद से 19 मार्च से जारी संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का समापन पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ 26 मार्च दिन शुक्रवार को किया जाएगा। इसी दिन रात्रि के समय कवि सम्मेलन का आयोजन 8 बजे से किया जा रहा है जिसमे कवि अशोक त्रिपाठी, आशीष सोनी आदित्य, जे पी चौबे अबोध, ध्यान सिंह, सुनील तन्हा, विजय नामदेव बेशर्म, प्रशान्त कौरव, ब्रजबिहारी विराट व स्थानीय कवि विमलेश कौरव काव्य पाठ करेंगे। आयोजन समिति ने समस्त नागरिकों से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मास्क पहनकर उपस्थिति की अपील की है।
: नरसिंहपुर,जिले में गुंजायमान रही सायरन की ध्वनिकोरोना की रोकथाम के लिए विशेष जन-जागरूकता अभियान शुरू<br>
Tue, Mar 23, 2021
नरसिंहपुर। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण को रोकने एवं उसके बचाव के लिए जिले में मेरी सुरक्षा- मेरा मास्क अभियान शुरू हुआ। जिला मुख्यालय के सुभाष पार्क चौराहा पर प्रातः 11 बजे आलाअधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज सेवियों द्वारा नागरिकों को कोविड- 19 की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं आमजनों ने मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खड़े होकर दो मिनिट सायरन बजाकर जिलेवासियों को संदेश दिया कि वैश्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण के लिए खुद भी मास्क लगाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। साथ ही एक- दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखें और अपने हाथों को नियमित रूप से सेनेटाइज करें अथवा साबुन से धोते रहें।
इस अवसर आला अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने सुभाष पार्क चौराहे पर बगैर मास्क के घूम रहे लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरित किये और उन्हें समझाया कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाना आवश्यक है। उन्होंने पैदल मार्च कर लोगों को समझाइश भी दी और प्रतिष्ठानों के सामने अधिकारियों
द्वारा समक्ष में गोल घेरे भी बनवाये गए। उन्होंने दुकानदारों को सलाह दी गई कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, खुद भी मास्क लगाएं और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। दुकान पर हेंड सेनेटाइजर अथवा साबुन- पानी की व्यवस्था भी रखें।
जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए जन जागरूकता अभियान में कलेक्टर श्री वेद प्रकाश, पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, एएसपी श्री सुनील कुमार शिवहरे, सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, एसडीएम श्री आरएस बघेल, तहसीलदार श्री महेन्द्र पटैल, नगर पालिका अधिकारी- कर्मचारी, डॉ. संजीव चांदोरकर, श्री अमितेन्द्र नारोलिया, श्री मनोहर साहू, श्री विनय जैन सहित अन्य अधिकारी एवं शहरवासी मौजूद थे। इसी के साथ जिले के अन्य शहरी क्षेत्रों में भी आमजन को मास्क वितरित कर समझाइश देते हुए कोरोना से सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
विदित है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की पहल पर आज से कोरोना के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान शुरू किया गया है। कोरोना संकट के प्रति आमजन को संवेदनशील बनाने और जागरूक करने के लिये आगामी एक सप्ताह तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे एवं सायंकाल 7 बजे शहरी क्षेत्रों में 2 मिनट के लिये सायरन बजाया जायेगा।
: गाडरवारा,संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण का आयोजन प्रारंभ
Sun, Mar 21, 2021
गाडरवारा । गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम छीतापार में बीते शुक्रवार से संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण एवं साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रारंभ हो चुका है। पहले दिन ग्राम में ढोल बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई । कलश यात्रा के उपरांत ग्राम के गांधी चौक बाजार मुहल्ला में मंदाकिनी श्रीधाम वृंदावन से पधारीं कथावाचक सुश्री किरण देवी मानस ने संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण को सुनाते हुए कहा की संसार मे ईश्वर की भक्ति से ही बुराइयों से बचा जा सकता है। जो व्यक्ति पूर्ण मनोयोग से प्रतिदिन ईश्वर की साधना करते है वह निश्चित ही जीवन मे सफल होते है। उन्होंने जीवन मे सुसंगति का महत्त्व बताते हुए कहा कि अच्छी संगति हमे सदमार्ग की ओर ले जाती है एवं बुरी संगति हमे विनाश की ओर ले जाती है। इसीलिये व्यक्ति को जीवन मे सदैव अच्छे लोगो की संगत में रहना चाहिए एवं लोभ, क्रोध , लालच का त्याग कर समाज व राष्ट्र हित मे कार्य करना चाहिए। उल्लेखनीय है की 19 मार्च से शुरू हुए संगीतमय श्रीमद महापुराण व ज्ञान यज्ञ का समापन 26 मार्च को भंडारे के साथ होगा एवं इसी दिन रात्रि के समय अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा ।प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक सुश्री किरण देवी मानस के प्रवचन हो रहे हैं। आयोजन समिति से जुड़े ग्रामवासियों ने क्षेत्रीय श्रद्धालुओ से उपस्तिथि की अपील की है।