: होशंगाबाद,नर्मदा जयंती महोत्सव दो दिन और रामजीबाबा मेला 9 दिन का रहेगा
Sun, Dec 19, 2021
सक्षम समिति की बैठक में लिए निर्णय, कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाई जाएगी नर्मदा जयंती महोत्सव, नर्मदा जयंती और रामजी बाबा मेला में सभी विभाग अपनी पूर्ववत व्यवसथाएं सुनिश्चित करें प्रभारी मंत्री श्री सिंह
होशंगाबाद मां नर्मदा जयंती महोत्सव का आयोजन दो दिन मनेगा। संत शिरोमणी श्रीरामजी बाबा का मेला 9 दिन का रहेगा। यह निर्णय शनिवार को सर्किट हाउस में सक्षम समिति की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के खनिज साधन व जिले के प्रभारी मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर विधायक होशंगाबाद डॉ सीतासरन शर्मा, सिवनीमालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, पूर्व निगम अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, श्रीमती माया नारोलिया, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह, जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, मठ मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद खड्डर, माधव दास अग्रवाल, पूर्व विधायक हरिशंकर जायसवाल सहित जिले के अनेक नागरिक व शहरवासी मौजूद थे। बैठक में यह तय हुआ कि नर्मदा जयंती 7 एवं 8 फरवरी को मनाई जाएगी और श्रीरामजी बाबा मेला का आयोजन 13 फरवरी से 22 फरवरी तक तक किया जाएगा।
सभी व्यवस्थाएं पूर्ववत सुनिश्चित की जाएं
प्रभारी मंत्री सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नर्मदा जयंती और रामजी बाबा मेला के आयोजन पूर्व से होते आ रहे हैं। सभी व्यवस्थाएं ठीक रहती हैं। कोरोना के कारण दो वर्ष से मेला के आयोजन नहीं हो सके थे। पूरी व्यवस्थाएं अच्छे से की जाएं सभी विभाग अपनी पूर्ववत व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। दोनों ही आयोजन में अभी समय है लेकिन जिस प्रकार से विदेशों में कोरोना का असर बढ़ रहा है उसे ध्यान में रखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि हम मां नर्मदा से प्रार्थना करेंगे कि तीसरी लहर आए ही नहीं।
जलमंच का होगा निर्माण
विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि नर्मदा जयंती समारोह के लिए नर्मदा जयंती मनाने के लिए जलमंच का निर्माण किया जाएगा। इसमें सबसे प्रमुख भूमिका नगर पालिका की रहती है। इसके अलावा लोकनिर्माण विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग के द्वारा भी व्यवस्था की जाती है। इसके नोडल अधिकारी एडीएम आदित्य रिछारिया रहेंगे।
श्री रामजी बाबा मेला
रामजीबाबा मेला के आयोजन के संबंध में यह तय हुआ कि मेला 9 दिन का रहेगा। यहां पर अस्थाई पुलिस चौकी के साथ विभाग की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। बैठक में मेला की अवधि कम नहीं की जाए और बढ़ाई जाने के संबंध में चर्चा हुई।
20 दिन बाद करेंगे समीक्षा
विधायक डॉ शर्मा व अन्य लोगों ने कहा कि दोनों ही आयोजन में अभी समय है। इसलिए इस संबंध में 20 दिन बाद तैयारियों को लेकर तथा आगामी आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक और की जाएगी। जिला पंचायत सीईओ मनोज सरिआम ने कहा कि प्रशासन के द्वारा पूर्ववत व्ययवस्थाएं रहेंगी जिससे कि दोनों कही कार्यक्रम गरिमामय रूप से हो सकें।
बैठक में एसडीएम फरहीन खान, तहसीलदार एवं प्रभारी सीएमओ शैलेन्द्र बड़ोनिया ,नगर पालिका के कार्यपालन यंत्री एससी शुक्ला, प्रशंत जैन, श्री शंभू सोनिकया, विनोद दुबे, डॉ एलएल दुबे, सहित शहर के अन्य अनेक गणमान्य नागरिक प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि शामिल रहे।
: सबके सहयोग से होगी क्षिप्रा नदी स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषणमुक्त
Mon, Dec 13, 2021
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने संत समाज को दिया आश्वासन
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि क्षिप्रा नदी हम सबके लिये महत्वपूर्ण और आस्था का केन्द्र है। क्षिप्रा को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषणमुक्त करने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जल-संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से भी चर्चा की गई है। मंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन के दत्त अखाड़ा में संत समाज से चर्चा कर रहे थे।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्षिप्रा नदी को निर्मल और स्वच्छ बनाये रखने के लिये चौतरफा प्रयास किये जा रहे हैं। जल-संसाधन मंत्री और इंदौर जिला प्रशासन से चर्चा कर खान नदी के गंदे पानी को शुद्ध करने के लिये फिल्टर प्लांट लगाकर शुद्ध जल को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की योजना भी बनाई जा रही है। इसी प्रकार देवास जिला प्रशासन से चर्चा कर खान नदी के गंदे पानी को शुद्ध करने के लिये पंथपिपलई या सांवेर में प्लांट लगाने के संबंध में भी योजना तैयार की जायेगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने संत समाज को आश्वस्त किया कि खान नदी के गंदे पानी को शुद्ध करने के लिये विषय-विशेषज्ञों से चर्चा कर योजना तैयार की जायेगी। साथ ही आने वाले समय में उज्जैन शहर के गंदे नालों का पानी क्षिप्रा नदी में न मिले, इस पर भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। क्षिप्रा नदी में शुद्ध पानी के लिये इंदौर, देवास एवं उज्जैन जिला प्रशासन संयुक्त रूप से अपने उत्तरदायित्व निभाएंगे और जो अच्छा हो सकेगा, हम सब मिलकर उसके लिये प्रयास करेंगे।
डॉ. यादव ने कहा कि त्रिवेणी के समीप पक्का डेम बनाने की भी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने गुरु दत्तात्रेय अखाड़ा के महंत पीर सुंदरपुरीजी महाराज से मुलाकात कर धरने को समाप्त करने का आग्रह किया। उच्च शिक्षा मंत्री के आग्रह पर पूरा संत समाज सहमत हुआ।
: कुरुक्षेत्र,डॉक्टर अखिलेश गुमाश्ता की हाइकु गीता का विमोचन कुरुक्षेत्र में सम्पन्न
Mon, Dec 13, 2021
कुरुक्षेत्र।अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र में जबलपुर के डॉक्टर अखिलेश गुमाश्ता द्वारा लिखित द इटर्नल गीत आफ भगवत गीता -हाइकु गीता का लोकार्पण संम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गवर्नर बंगारु दत्तात्रेय, स्वामी गुरुशरणानंद,स्वामी अवधेशानन्द,इमाम उमर अहमद इलियासी स्वामी रामदेव, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी ज्ञानेश्वरी दीदी आदि उपस्थित थे।सन्त रामदेव ने इस अवसर पर इस कार्य की प्रशंसा की। स्वामी अवधेशानंद ने कहा गीता बोध कारक एवं मोक्षकारक है। इमाम उमर इलियासी ने गीता के उपदेश सभी तक पहुंचाने का आव्हान किया। आयोजक स्वामी ज्ञानानंद ने इस कृति के लिए डॉक्टर गुमाश्ता को युवा पीढ़ी के लिए रचित हाइकु गीता के प्रचार प्रसार की आवश्यकता फर जोर दिया। साध्वी ज्ञानेश्वरी ने इस अवसर पर युवाओं को भारत की आध्यात्मिक उन्नति हेतु विशेष रुप से हाइकु गीता का अनुशरण करने का आव्हान किया।