: जबलपुर सिहोरा,कुम्ही सतधारा घाट पर प्रतिदिन हो रही महाआरती
Sun, Jan 22, 2023
कुम्ही सतधारा घाट पर प्रतिदिन हो रही महाआरतीकूम्ही सतधारा सिहोरा - जबलपुर सतधारा मेला के अवसर पर 14 जनवरी से प्रारम्भ महा आरती मैं 21 जनवरी साम 6 बजे कुंभेश्वर महादेव और हिरन माता की पूजा के साथ महाआरती किया गया। आरती कार्यक्रम में टीआई मझगवाॅ लोकमान अहिरवार, मत्स्य विस्तार अधिकारी जीएस दुबे, ए.एस.आई. भैया लाल वर्मा के नेतृत्व पर शास्त्री प्रदीप गर्ग और संदीप पांडे के द्बारा सतधारा घाट के पवित्र हिरन नदी पर महा आरती सम्पन्न हुई। आरती समारोह में अशीष उपाध्याय, मोहन त्रिपाठी, पहलाद पांडे, सुजीत मिश्रा, मनीष व्यवहार, अंजनी मिश्रा, शंकर जयसवाल, केके पटेल, राम सेवक यादव, रामजी कोरी, और मेला के बड़े व्यापारी पूजा और महा आरती मैं उपस्थित हुए।रमेश बर्मन कूम्ही सतधारा
: मां नर्मदा कलश एवम चुनरी यात्रा के संदर्भ में हुई बैठक
Thu, Jan 19, 2023
मां नर्मदा कलश एवम चुनरी यात्रा के संदर्भ में हुई बैठकगाडरवारा। मां नर्मदा जयंती उत्सव की तैयारियो के संबंध में आवश्यक बैठक नरसिंह वार्ड स्थित शंकर मंदिर में संपन्न हुई। 26 जनवरी 2023 गुरुवार को दोपहर 2 बजे से मां नर्मदा कलश एवम चुनरी मनोरथ यात्रा एवं 28 जनवरी ककरा घाट में आयोजित होने वालें विशाल भंडारा में व्यवस्थाओं के संबंध में व्यापक चर्चा हुई। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा ,वरिष्ठ पार्षद जिनेश जैन,आनंद दुबे , उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रितेश राय , चंचल कोरी , रामेश्वर धानक,सुनील ठाकुर, शरद मोलासरिया नर्मदा समिति से ओपी कनकने,अवधेश रूसिया,राव संदीप सिंह,आशीष राय, हरिशंकर कुशवाहा, मोनू बरहैया,अभिषेक सराठे, अनिक जैन,बिंदा छीपा, शिवम बरहैया,राजू विश्नोई,अभय पांडे सोनू , गणेश कहार,धनसिंह कहार सहित समिति के अनेक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
: आस्था का मेला
Sun, Jan 15, 2023
आस्था का मेलानरसिंहपुर। नर्मदा नदी तट पर बरमान के मेले में दूर दराज से श्रद्धालु पहुँचते हैं। मकर संक्रांति के पर्व से लेकर नर्मदा जयंती तक (लगभग एक माह की अवधि तक) लगने वाला मेला सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहता है। श्रद्धालु भी अपनी आस्था माँ नर्मदा के प्रति व्यक्त करते हैं। मेले में पॉलीथिन के उपयोग को प्रतिबंधित किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक एवं पुख़्ता इंतजाम ज़िला प्रशासन द्वारा किए जाते हैं।