Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

आगामी वेबिनार में भारतीय महाकाव्यों को एनिमेशन और VFX के माध्यम से जीवंत करने की रचनात्मक संभावनाओं पर होगी चर्चा

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

: दमोह (हटा)प्रतिमा प्रदान का अभिमान नहीं आना चाहिए- आर्यिका रत्‍न गुणमति माताजी,नई प्रतिमाओं का हुआ महामस्‍तकाभिषेक

Aditi News Team

Thu, Nov 18, 2021

दमोह (हटा) कम समय में वेदियो का निर्माण, नई प्रतिमाओं की प्रतिष्ठित होना एवं उन्‍हे विराजमान करना यह सब कार्य प्रभु की कृपा से हो रहा है। सभी ने इस कार्य में बहुत सहयोग किया, यह कार्य यहां एक परिवार ही करा सकता था लेकिन सब जन इस पुण्‍य कार्य से जुडे सबकी भावना भगवान से जुडे इसके लिए सबका सहयोग जरूरी था। सभी के सहयोग से ही यह कार्य संभव हो पाया है। आचार्य श्री द्वारा प्रतिष्ठित प्रतिमा मंदिर जी में विराजमान हुई है, प्रतिमा प्रदाता, वेदी निर्माता एवं किसी भी प्रकार का सहयोग देने वाले को इसका अभिमान नहीं आना चाहिए कि ये कार्य मेरे द्वारा ही संभव था, मंदिर से सब जुडे यह प्रयास होना चाहिए, यह बात आर्यिकारत्‍न श्री गुणमति माता जी ने आज श्री दिगम्‍बर जैन त्रमूर्ति मंदिर में नई प्रतिमाओं के महा मस्‍ताभिषेक के पूर्व अपने मंगल प्रवचन में कही, उन्‍होने दृष्‍टांत सुनाते हुए कहा कि नींव का पत्‍थर कभी दिखाई नहीं देता लेकिन उसके कार्य दायित्‍व को कभी नकारा नहीं जा सकता है, काम नाम ने लिए नहीं बल्कि परिणाम के लिए होना चाहिए,। ब्रम्‍हचारी अनुराग भईया, आदित्‍य भईया, पंडित अंकित भैया के निर्देशन में सभी नई प्रतिमाओं का महामस्‍ताभिषेक किया गया। सकल समाज के द्वारा इस कार्य में अपनी भागीदारी दर्ज कराई गई, इस अवसर पर बडी संख्‍या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें