Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: आपका सेवक आपके द्वारा, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल 24 घंटे भारकच्छ में बिताएंगे

Aditi News Team

Thu, Apr 10, 2025
सरकार के साथ आपका सेवक आपके द्वार, के अंतर्गत मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल 24 घंटे उदयपुरा विधानसभा की भरकच्छ में बिताएंगे Kamar rana बरेली रायसेन- आज शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक और राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल पूरे 24 घण्टे विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भारकच्छ में बिताएंगे। बतादें की राज्यमंत्री ने अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की तक पहुंच और सरकारी सेवा का लाभ देने के लिए आपका सेवक आपके द्वार सेवा में नमो सरकार नवाचार शुरू किया । इसके के तहत राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल पूरे सरकारी अमले के साथ सुबह 11 बजे ग्राम भारकच्छ पहुंचेंगे और अगले दिन 11बजे तक यहीं प्रवास करेंगे। इस दौरान गांव के हर द्वार पर दस्तक देंगे। स्वयं लोगों की समस्या सुनेंगे समझेंगे और मौके पर निराकरण करेंगे। इसके अलावा मंदिर, अस्पताल, स्कूल या गलियों में स्वच्छता अभियान। हितग्राहियों से भेंटवार्ता,आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, पशु चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत कार्यालय सहित सभी सरकारी संस्थाओं का निरीक्षण। जल स्रोतो की सफाई। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं, आपातकाल में गिरफ्तार व्यक्तियों, कारसेवकों का सम्मान करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें