Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: मुख्यमंत्री श्री चौहान की केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात<br>प्रदेश में आठ नई विमान सेवाएँ शुरू करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया, उड़ान योजना के अंतर्गत अन्य पर्यटन स्थलों को जोड़ने की माँग

Aditi News Team

Mon, Jul 12, 2021

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से राजीव गांधी भवन स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर केन्द्रीय मंत्री बनने पर शुभकामनाएँ और बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया को प्रदेश में 8 नई विमान सेवाएँ ग्वालियर-मुम्बई-ग्वालियर, ग्वालियर-पुणे-ग्वालियर, जबलपुर-सूरत-जबलपुर, अहमदाबाद-ग्वालियर-अहमदाबाद शुरू करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 16 जुलाई से इन उड़ानों के शुरू हो जाने से प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी। लोगों को रोजगार मिलेगा, साथ ही पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोपाल एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव केन्द्रीय मंत्री को दिया और भोपाल एयरपोर्ट को हब के रूप में विकसित किये जाने की माँग की। इसके अलावा ग्वालियर में नये एयरपोर्ट बनाने की स्वीकृति दिये जाने की भी माँग की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर, भोपाल और जबलपुर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण, इंदौर में इंटरनेशनल फ्लाइट्स के फेरे बढ़ाने और सिंगापुर एवं खाड़ी देशों के लिए इंदौर से अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा शुरू करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत रीवा, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर में नई उड़ानों को बढ़ावा देने और एयर कनेक्टिविटी की माँग भी की।
   केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दिये गये प्रस्तावों पर केन्द्र द्वारा हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Tags :

जरूरी खबरें