Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: गाडरवारा,मुख्यमंत्री से की किसानों की समस्याओं के निदान की मांग

Aditi News Team

Sun, Dec 26, 2021

गाडरवारा।विगत दिवस इंदौर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान युवा भाजपा नेता पवन पटेल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जिले की जनसमस्याओं के निदान के संबंध में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ट्रांसफार्मर अनुदान योजना पुनः चालू करने की मांग की।किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए तीन फेस बिजली दस घंटे लगातार दी जाए। इसे बीच-बीच में ना काटकर सीधे दस घंटे की जाए। जिससे किसानों सिचाई की समस्या का सामना ना करना पड़े। किसानों को खाद यूरिया की पर्याप्त मात्रा में शीघ्र पूर्ति की जाए।नरसिंहपुर होशंगाबाद जिले के गन्ना उत्पादक किसानों के संबंध में पटेल ने मुख्यमंत्री को बताया की निजी शक्कर फैक्ट्रीयो को गन्ना विक्रय करने के बाद गन्ना उत्पादक किसानों को गन्ना की रिकवरी के आधार पर मूल राशि प्राप्त नहीं हो पा रही है।भारत सरकार द्वारा निर्धारित नीति पर गन्ना उत्पादक किसानों को मिले रिकवरी के आधार पर भुगतान की राशि। राशि भी समय सीमा में प्राप्त हो।शक्कर फैक्ट्रीयो के द्वारा प्रदूषण नियंत्रण का भी विशेष ध्यान रखा जाए। जिसमें पानी शुद्ध कर कर आसपास के नाले एवं नदियों में छोड़ा जाए। जिससे जल प्रदूषण का खतरा ना हो।

Tags :

जरूरी खबरें