Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

नरवाई न जलाएं, उन्नत कृषि यंत्रों को अपनाकर खेती को बनाएं आसान और लाभकारी- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सरकार धरातल पर उतरकर नागरिकों को उपलब्ध करा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ- सांसद दर्शन सिंह चौधरी

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

: स्कूल में गुहेरों के आतंक से हो रही परेशानी 

Aditi News Team

Sun, Jul 14, 2024
स्कूल में गुहेरों के आतंक से हो रही परेशानी  गाडरवारा। क्षेत्र के समीपी ग्राम चिरहकलां की शासकीय माध्यमिक शाला में इन दिनों गुहेरों के आतंक से शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ परेशान देखे जा रहे है। शाला के प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक ने बताया कि अभी तक 3 गुहेरे निकल चुके है जिसके चलते बच्चे घबरा जाते है । पिछले दिनों एक बड़ी गोह आकर कक्षाओं में घुस गई थी जिसके चलते बच्चे घबराकर बाहर निकल आये तभी ग्राम गुर्जर झिरिया के एक युवक से गोह को पकड़वाया गया एवं अन्यत्र कही छोड़ा गया। विदित हो कि स्कूल के बगल में कच्चा नाला बहता है जिसके चलते उमस एवं बारिश के कारण गुहेरे निकल जाते है।

Tags :

जरूरी खबरें