Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

आगामी वेबिनार में भारतीय महाकाव्यों को एनिमेशन और VFX के माध्यम से जीवंत करने की रचनात्मक संभावनाओं पर होगी चर्चा

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

: सिहोरा नगर हुआ सुधासागर मय, जैन समाज ने की मुनिश्री की भव्य आगवानी

Aditi News Team

Tue, Apr 22, 2025
रिपोर्टर अनिल जैन  सिहोरा नगर हुआ सुधासागर मय, जैन समाज ने की मुनिश्री की भव्य आगवानी 22 अप्रैल, सिहोरा! निर्यापक श्रमण, मुनिपुंगव मुनिश्री 108 सुधा सागर जी महाराज का ससंघ आगमन सिहोरा नगर हुआ। सकल जैन समाज सिहोरा ने बैंड, डीजे, मंगल कलश और ध्वजाओं के साथ मुनिश्री की भव्य अगवानी की। पंचायती जैन मंदिर में मुनिश्री ने अपने प्रवचनों में उपस्थित लोगों से सदैव धर्म के मंगल पथ पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिहोरा इतना भाग्यशाली है कि यहाँ के जन्में, हमारे संघ में मुनि प्रसाद सागर जी महाराज हैं, जो निरंतर धर्म प्रभावना कर रहे हैं। नगर का मार्ग ऐसा है कि यहाँ निरंतर संतों का आवागमन होता रहता है । संतों का आशीर्वाद जिस स्थान को मिल जाता है, वहाँ की जनता धन्य हो जाती है। मुनि सुधासागर जी की आहारचर्या प्रसाद सागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के भाई सन्मति जैन के घर पर संपन्न हुई जहाँ श्रेयांश, संभव जैन, राखी जैन और अन्य लोगों ने मुनि श्री को नवधाभक्ति पूर्वक आहार दिए। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ जैन द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मुनिश्री के सानिध्य में सिहोरा मंदिर में यागमंडल विधान और लघु पंचकल्याणक का आयोजन किया जा रहा है। शाम को 6 बजे महाराज जी द्वारा जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम संचालित होगा, जो जिनवाणी चैनल पर लाइव प्रसारित होगा। सिहोरा में इस भव्य आयोजन में बचैया, गोसलपुर, मझौली, खितौला, जबलपुर, पनागर, दर्शनी और लमकना जैन समाज के लोगों की भी भागीदारी रही।

Tags :

जरूरी खबरें