Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

नरवाई न जलाएं, उन्नत कृषि यंत्रों को अपनाकर खेती को बनाएं आसान और लाभकारी- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

सरकार धरातल पर उतरकर नागरिकों को उपलब्ध करा रही है जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ- सांसद दर्शन सिंह चौधरी

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

: शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित

Aditi News Team

Fri, Jul 26, 2024
शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित गाडरवारा। बीते शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग की विकास खण्ड स्तरीय शालेय बेडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय एन पी एस स्कूल में किया गया l प्रतियोगिता में बी टी आई संकुल ,आदर्श संकुल, के एन वी संकुल ,कन्या शाला संकुल और आमगांव संकुल के छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बीआरसी संदीप स्थापक ने भी उपस्थित रहकर खिलाड़ियो का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में बी ए सी पवन राजोरिया, विकासखंड खेल अधिकारी अनुज जैन ,वरिष्ठ खेल शिक्षक मुकेश पटेल,अजय सोनी,विक्रम शर्मा , एन पी एस स्कूल की प्राचार्य मधुकांत श्रीवास्तव और संचालक श्रीमती आशा शाह , आयुषी शाह की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में परेश शर्मा, विपुल शर्मा, सिराज मोहम्मद, शिखा राजपूत, वैशाली बिजोरिया, अजीत उपाध्याय, शहजाद बेग ,यूनूस हुसैन, प्रीति ठाकुर ,रितेश सोनी ,रोबिन सिंह , ठाकुर , प्रियंका राजपूत, आदित्य द्विवेदी उपस्थित रहे l

Tags :

जरूरी खबरें