Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

पंचायत सचिव संगठन के तत्वावधान में पीजी कॉलेज में आयोजित हुआ शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

गाडरवारा में बजरंग दल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

फसल बीमा, बिजली, खाद और एमएसपी से जुड़ी प्रमुख मांगें उठाईं

ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,तहसील में कोई भी राजस्व प्रकरण ऑफलाइन नहीं लिया जाये

: एनटीपीसी श्रमिकों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दूसरी यूनिट के लिए होगा अवरोध

Aditi News Team

Tue, Sep 2, 2025
एनटीपीसी श्रमिकों ने दी धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दूसरी यूनिट के लिए होगा अवरोध एनटीपीसी परीक्षेत्र में कार्यरत श्रमिक,मजदूरों द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा है जिसमें मुख्य रूप से प्लांट में कार्यरत श्रमिकों को वेतन वृद्धि अनेक समय से कार्यरत श्रमिक को पदोन्नति प्लांट में कार्यरत मजदूरों को मुख्य रूप से मेडिकल व्यवस्था या मेडिकल पालिसी अभी कुछ भी नहीं है जो लागू की जाऐ क्षेत्रीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाऐ एवं अन्य प्लांटो की तरह गाडरवारा में प्रभावित किसानों के लिए भर्ती निकाली जाऐ प्लांट में चलने वाले वाहनों के लिए पहले किसानों को प्राथमिकता थी जाऐ 60 बर्ष की पेन्शन योजना निरन्तर जारी रहे बिजली सब स्टेशन का कार्य प्रारंभ किया जाऐ मेहराखेड़ा से घाट पिपरिया पुल का निर्माण किया जाऐ फ्लाई एश से हो रहे प्रदूषण को रोका जाऐ अस्पताल में गंभीर बीमारियों के इलाज की व्यवस्था की जाऐ और दवाईयां निशुल्क प्रदान किया जाऐ एवं पीड़ी दर पीढ़ी इलाज किया जाऐ प्रभावित गांवों का विकास समिति द्वारा कराया जाऐ और आईटीआई की की व्यवस्था की जाए बालभारती स्कूल में 75 प्रतिशत फीस की छूट एवं प्रवेश मैं प्राथमिकता दी जाऐ प्लांट में हाउस कीपिंग एवं मैनपावर सप्लाई की ठेका क्षेत्रीय ठेकेदार एवं समिति को दिया जाऐ ठेकेदार को एक करोड़ और समितियों को दो करोड़ तक के ठेका प्रदान किए जाऐ यह विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है और ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यदि 15 सितम्बर तक श्रमिकों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्लांट के सभी श्रमिक और क्षेत्रीय लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगें जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी एनटीपीसी प्रवंधक की होगी।

Tags :

जरूरी खबरें