Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

: भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व एवं कम्प्यूटर विज्ञान विषय की उपयोगिता पर शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में व्याख्यान आयोजित हुए 

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व एवं कम्प्यूटर विज्ञान विषय की उपयोगिता पर शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में व्याख्यान आयोजित हुए  आगर मालवा। भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्व एवं कम्प्यूटर विज्ञान विषय की उपयोगिता पर बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय महाविद्यालय नलखेड़ा में व्याख्यान आयोजित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सोयत डॉ.महेश बंसिया, विशिष्ट अतिथि डॉ शिवलाल मेवाड़ा, शासकीय महाविद्यालय माकड़ौन विशेष अतिथि प्रशांत शर्मा ( नागदा) रहे तथा कार्यक्रम अध्यक्षता प्राचार्य डॉ जीएल रावल द्वारा की गई। मुख्य वक्ता डॉ. बंसिया ने प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा एवं साहित्य पर अपना उद्बोधन दिया। दूसरे वक्ता डॉ शिवलाल मेवाड़ा ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कम्प्यूटर विज्ञान की उपयोगिता पर व्याख्यान दिया।‌ अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ रावल ने प्राचीन साहित्य, दंत कथाओं, कहानियों की वास्तविकता से विद्यार्थियों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ जितेन्द्र चावरे ने किया एवं आभार भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ सदस्य डॉ सुखदेव बैरागी ने माना। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी अनिल पिपलोदिया, अनिल प्रजापति, डॉ बलवंत सिंह दांगी सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें