Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती जी महाराज 06 अक्टूबर को बरगढ़ी में : ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती जी महाराज 06 अक्टूबर को श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम महातीर्थ बरगडी में

Aditi News Team

Wed, Oct 1, 2025

ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती जी महाराज 06 अक्टूबर को श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम महातीर्थ बरगडी में

बडौद/01 अक्टूबर,आगर मालवा जिले की बडौद तहसील में स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम महातीर्थ बरगडी में विक्रम संवत् 2082 कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा से कार्तिक शुक्ला अक्षय नवमी पर्यन्त तक तदनानुसार 22 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक 8गो नवरात्रि महामहोत्सव का आयोजन होने जा रहा है,जिसके अंतर्गत सुरभि महायज्ञ, श्री सुरभि नाप जपअनुष्ठान एवं पयवृत अनुष्ठान ,श्री जीवनसूत्र के तहत गीता प्रवचन,, श्री गो कृपा कथा,गोपाष्टमी महामहोत्सव,ग्वाल प्रशिक्षण शिविर, पंचगव्य उत्पाद प्रशिक्षण शिविर एवं पूज्य श्री बृजबिहारी सरकार अनिकेत कृष्ण जी महाराज का दिव्य महादरबार व भजन संध्या सहित विभिन्न आयोजन होने जा रहें है ।

गो नवरात्रि महामहोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 07 बजे गो पूजन, प्रातः08 बजे से 11 बजे तक गो पुष्टि महायज्ञ, दोपहर 12 बजे से 03 बजे तक 31 वर्षीय गो पर्यावरण एवं अध्यात्म चेतना पदयात्रा के प्रणेता व श्री गोपाल परिवार संघ के संस्थापक ग्वाल सन्त पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से दिव्य श्री गो कृपा कथा,अपराह्न 3:30 से पूज्य श्री बृज बिहारी सरकार अनिकेत कृष जी महाराज का दिव्य दरबार,सायंकाल 07:30 बजे जीवन सूत्र के तहत पूज्य महाराज का गीता प्रवचन एवं रात्रि प्रसिद्ध भजन गायक कलाकारों के माध्यम से भजन संध्या जैसे दिव्य आयोजन व 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजन एवं 30 अक्टूबर गोपाष्टमी पर्व एवं गोचारण लीलाएं होगी ।

महामहोत्सव की पूर्व तैयारी के लिए ग्वाल संत पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम महातीर्थ बरगडी पधार रहें है ।

महामहोत्सव की तैयारी के लिए श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम महातीर्थ बरगडी में अध्यक्ष नारायण सिंह टिपूखेड़ा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसकी जानकारी श्री राम शर्मा झारड़ा ने गो नवरात्रि महामहोत्सव की विस्तृत जानकारी दी ।

Tags :

ग्वाल संत गोपालानंद सरस्वती जी महाराज 06 अक्टूबर को श्री कृष्ण योगेश्वर गोधाम महातीर्थ बरगडी में

जरूरी खबरें