Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं से लेकर बड़ों के मनोरंजक गेम्स और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पचमढ़ी में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित मकान पर मारा छापा,

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

: सांगई के स्कूल में विदाई कार्यक्रम आयोजित 

Aditi News Team

Wed, Oct 23, 2024
सांगई के स्कूल में विदाई कार्यक्रम आयोजित  गाडरवारा। बीते बुधवार को समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में अतिशेष प्रक्रिया के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक श्रीमती लता कहार के ग्राम उड़नी की प्राथमिक शाला में स्थानांतरित होने पर आयोजित विदाई कार्यक्रम में विदाई दी गईं। इस अवसर पर शाला के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने श्रीमती कहार को शाल, श्रीफल, रामदरबार चित्र, रामचरितमानस एवं घड़ी भेंटकर विदाई दी। विदाई कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ शिक्षकों ने माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया तत्पश्चात स्वागत पुष्प गुच्छ एवं फूल मालाओं से किया गया। कार्यक्रम में प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव, सुरेश चौहान एवं श्रीमती किरणलता ठाकुर ने अपने उदबोधनो में लता कहार के विद्यालय में दिए गए योगदान को सराहा। अपने उदबोधन में श्रीमती कहार ने कहा कि उन्हें सांगई में उनके कार्यकाल के दौरान सभी का स्नेह एवं सहयोग मिला। कार्यक्रम का मंच संचालन प्राथमिक शिक्षक विवेक नाईक एवं अंत में आभार प्रदर्शन माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षक राजेश सिंह कौरव, देवेंद्र ठाकुर, अतिथि शिक्षक रानू यादव, फूलवती केवट एवं आँगनबाड़ी सहायिका राधा कहार सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें