Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

मुंबई से वाराणसी आई अंकिता ने खोली पुलिस की पोल : इंजीनियर कामयाब,पुलिस नाकाम

Aditi News Team

Sat, Jan 3, 2026

इंजीनियर कामयाब,पुलिस नाकाम..

मुंबई से वाराणसी आई अंकिता ने खोली वाराणासी पुलिस की हिला हवाली की पोल।मोबाइल लुटेरों का हब बन चुकी अध्यात्म की नगरी काशी में पर्यटकों की सुविधाओं-सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। इस दावों की पोल मुंबई से आई एक साफ्टवेयर इंजीनियर अंकिता ने खोल दिया है.मुंबई के घाटकोपर निवासी अंकिता गुप्ता वाराणसी घूमने आई थी। सोमवार शाम अस्सी घाट की सुंदरता निहार रही थीं। तभी एक शातिर उच्चकें ने 2 लाख ₹ का आईफोन उड़ा दिया।अंकिता ने तुरंत इलाके के भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खानापूर्ति कर ली।पुलिस की सुस्ती और लोकेशन ट्रेस करने में असमर्थता जताई तो सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकिता ने स्वयं कमान संभाली।अपने तकनीकी कौशल का इस्तेमाल किया और फोन के IMEI नंबर को एक विशेष ऐप के जरिए ट्रैक करना शुरू किया और मोबाइल की लोकेशन का पीछा करना शुरू किया। रात करीब 2 बजे लोकेशन अस्सी घाट से करीब छह किलोमीटर दूर चांदपुर इलाके का मिल गया। मिली।अकेले ही रात में इलाके में पहुंच गई। वहां एक घर में मोबाइल का लोकेशन दिखाई दे रहा था।वहां पहुंच फिर से पुलिस को फोन मिलाया, पुलिस आई लेकिन कमरे की तलाशी लेने की जहमत नहीं उठाई।अंकिता दुबारा भोर में 5 बजे उसी मकान के पास पहुंची। अब सुबह हो चुकी थी तो स्थानीय लोगों से उसने मदद मांगी।जिस कमरे में मोबाइल का लोकेशन बता रहा था उसके बारे में पता किया।पता चला कि राजेंद्र पटेल नामक व्यक्ति का मकान है और जिस कमरे में मोबाइल का लोकेशन दिखा रहा था उसे किराए पर किसी ने लिया था। कमरे पर बाहर से ताला बंद था। यहां रहने वाला फरार था। ताला खुला तो अंदर का नजारा देख सबके होश उड़ गए। कमरे में अंकिता के iPhone समेत 15 से 20 महंगे मोबाइल फोन बिखरे पड़े थे.सोचिए वाराणसी पुलिस बाहर से आने वाले पर्यटकों का कितना ख्याल और सुरक्षा व्यवस्था रखती हैं.अब भेलूपुर थाना प्रभारी निरीक्षक का दावा है कि सूचना पर कार्रवाई की गई है। सर्विलांस से लोकेशन ट्रैस कर मोबाइल बरामद कर लिया गया है

।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

यूपी पुलिस

जरूरी खबरें