Saturday 14th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान आव्हान अभियान के तहत पूज्यनीय संत गणों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न होगा कार्यक्रम

18 नवंबर को काल भैरव मंदिर में जुटेंगे सिहोरा वासी, जिला आंदोलन की आगामी रणनीति होगी तय

प्रतिष्ठित साहित्यिक मंच पर बिखेरेंगे अपनी रचनाओं की चमक

70वीं राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न मैदानों पर रोमांचक मुकाबले,दिवाकर ने नाबाद 130 रन बनाए 5 विकेट लिए

निर्धारित-सीमा में कार्य पूर्ण कराएं, लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर पेनाल्टी एवं ब्लैकलिस्ट करने की होगी कार्रवाई

: कलेक्टर ने ग्राम वैशपुरा पटवारी को किया निलंबित

Aditi News Team

Fri, Mar 7, 2025
कलेक्टर ने ग्राम वैशपुरा पटवारी को किया निलंबित निलंबित अवधि में मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय लहार रहेगा कलेक्टर श्री संजीव श्रीवास्तव ने ग्राम वैशपुरा पटवारी श्री रविन्द्र तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर कहा है कि श्री रविन्द्र तिवारी पटवारी ग्राम वैशपुरा तहसील लहार की फसल गिरदावरी में केवल 5 प्रतिशत कार्य होने एवं फार्मर रजिस्ट्री में अपेक्षाकृत कम प्रगति होने एवं सीमांकन कार्य में राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर नक्शा लेकर उपस्थित न होने से तहसीलदार लहार के प्रस्ताव से सहमत होते हुये श्री रविन्द्र तिवारी पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबित अवधि में इनका मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय लहार रहेगा। निलंबन अवधि में इनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी।  

Tags :

जरूरी खबरें