Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: नरसिंहपुर आधार से बैंक खाता लिंकिग कराने के लिए 3 सितम्बर को लगाया जाएगा कैंप

Aditi News Team

Sat, Aug 30, 2025
नरसिंहपुर आधार से बैंक खाता लिंकिग कराने के लिए 3 सितम्बर को लगाया जाएगा कैंप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित आधार बैंक खाता लिंकिंग करने के उद्देश्य से जिले में विशेष कैम्प 3 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर नरसिंहपुर ने नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाडरवारा, तेंदूखेड़ा एवं सांईखेड़ा के तहसीलदार व नायब तहसीलदार को कैम्प आयोजित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में आधार से बैंक खाता लिंकिंग हेतु 6314 हितग्राही लंबित हैं। उक्त लंबित कार्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से यह कैंप आयोजित किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं फार्मर रजिस्ट्री का कार्य गतिशील है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लंबित ई- केवायसी, आधार से बैंक खाता लिंकिंग- एनपीसीआई के अंतर्गत हितग्राहियों का कार्य पूर्ण कराया जाना है।

Tags :

जरूरी खबरें