Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: मां नर्मदा के आंचल पर तैरता एशिया का सबसे बड़ा 'फ्लोटिंग सोलर प्लांट

Aditi News Team

Wed, Oct 30, 2024
मां नर्मदा के आंचल पर तैरता एशिया का सबसे बड़ा 'फ्लोटिंग सोलर प्लांट' पावन दीप पर्व पर अत्यंत हर्ष का विषय है कि 'ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्लांट' द्वारा आज से 278 मेगावाट की अपनी पूर्ण क्षमता के साथ विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया है। यह उपलब्धि 'ग्रीन ऊर्जा एवं ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता' की ओर मध्यप्रदेश का एक महत्वपूर्ण कदम है। ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के आंचल पर तैरता यह 'फ्लोटिंग सोलर प्लांट' सोलर एनर्जी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धि है। कभी अंधेरे में डूबा मध्यप्रदेश आज बिजली के क्षेत्र में सरप्लस है; यह मध्यप्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से ही संभव हो पाया है। हम भविष्य में भी ऐसे नवाचारों को अपनाकर प्रदेश को 'रोशन प्रदेश, स्वर्णिम प्रदेश' बनाए रखने हेतु निरंतर कार्यरत रहेंगे। मुख्यमंत्री मप्र.

Tags :

जरूरी खबरें