Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

राधा अष्टमी पर बरसाना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,

पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल,लापरवाही से परिजनों में आक्रोश,

संकल्प प्रतिज्ञा परिवार कर रहा संकल्प गरबा महोत्सव का आयोजन

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

: संत और विप्रो का किया सम्मान

Aditi News Team

Sat, Apr 12, 2025
संत और विप्रो का किया सम्मान पलोहा बड़ा। स्वयं सिद्ध दक्षिण मुखी हनुमान मन्दिर के पुजारी गृहस्थ संत पंडित नरेश ने श्री राम गौशाला में जारी श्री राम महायज्ञ में संतो और विप्रो का एक साथ सम्मान का आयोजन कर शाल श्री फल और स्मृति चिन्ह भेँट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में संत के रूप में कंप्यूटर बाबा सहित सभी संत और ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति रही। मंत्री ने भी यज्ञ में शामिल हो कर पूजन किया प्रदेश के शिक्षा एवं परि वहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने यज्ञ में शामिल होकर पूजन किया। उनके साथ पूर्व भाजपा अध्यक्ष पंडित अभिलाष मिश्रा, राजीव ठाकुर, अशोक भार्गव, हरिगोविंद सिंह मुकेश पटेल,सहित भाजपा कार्य कर्ता उपस्थित रहे। हनुमान जी मनाया जन्मोत्सव- आज भक्तो ने संकट मोचन श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया। प्रातः बेला में शोभायात्रा निकाल कर ग्राम के सभी हनुमान मन्दिरों में पूजन,चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ,चोलावंदन किया। पूजन उपरांत प्रसादी का वितरण हुआ। भंडारा आज- यज्ञ की पूर्णाहुति पर आज श्री सीताराम गौशाला में कन्या भोज , भंडारा और प्रसादी वितरण किया जा रहा है। जिसमे आयोजन समिति ने सभी से शामिल होने का अनुरोध किया हैं।

Tags :

जरूरी खबरें