Thursday 12th of November 2026

ब्रेकिंग

37 हजार लीटर शराब जब्त, 4.22 करोड़ का माल पकड़ा

नरसिंहपुर के इमझिरी में जुआ,सट्टा और अवैध शराब बिक्री का विरोध

आगामी वेबिनार में भारतीय महाकाव्यों को एनिमेशन और VFX के माध्यम से जीवंत करने की रचनात्मक संभावनाओं पर होगी चर्चा

पहले दिन छह मैदानों पर खेले गए मैच, तमिलनाडु, बिहार, नवोदय विद्यालय समिति, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और केरल की टीमें जीती

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

: लद्दाख,नए साल में भारतीय सेना ने गलवान घाटी में फहराया तिरंगा,

Aditi News Team

Tue, Jan 4, 2022

लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना ने नए साल के मौके पर सीमा पर तिरंगा फहराया है। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक सैनिकों ने नए साल की पूर्व संध्या के मौके पर तिरंगा फहराया। भारतीय सेना की ओर से तिरंगा लहराए जाने की खबर ऐसे मौके पर आई है, जब मीडिया एक वर्ग में चीन द्वारा गलवान घाटी में झंडा फहराए जाने की खबरें सामने आई थीं। इससे पहले यह भी खबर थी कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों के नए नाम रखे हैं। चीन ने विवादित लैंड बाउंड्री लॉ को लागू किए जाने से पहले यह कदम उठाया था। 

बीते गुरुवार को केंद्र सरकार ने कहा था, 'हमें कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से चीन की ओर से अरुणाचल के कुछ हिस्सों के नाम बदलने की खबरें मिली हैं। लेकिन नाम बदलने से हकीकत नहीं बदलती है। अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का अभिन्न हिस्सा था और आगे भी बना रहेगा।' चीन के कदम के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था, 'चीन ने 2017 में भी इस तरह का कदम उठाय़ा था।' 2020 में गलवान घाटी में ही भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। इसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। इसके अलावा कई मीडिया रिपोर्ट्स में चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिकों के मारे जाने की बात सामने आई थी।

अब इसी गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की ओर से तिरंगा फहराए जाने को चीन को करारा जवाब माना जा रहा है। गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प के बाद से स्थिति बदली है। कई राउंड की बातचीत दोनों देशों के बीच हो चुकी है और उसके बाद कई मोर्चों से चीन ने अपने सैनिकों की तैनाती को कम किया है या हटा लिया है। खासतौर पर देपसांग और हॉट स्प्रिंग्स से चीनी सैनिकों की वापसी हुई है, जहां दोनों देशों के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। भारत सरकार की ओर से कई बार कहा गया है कि चीन की ओर से सीमा की स्थिति को एकतरफा ढंग से बदलने का प्रयास किया गया है और यही विवाद की वजह है।

भारत और चीन की सेनाओं ने वास्तविक सीमा रेखा पर 10 बॉर्डर पॉइंट्स पर एक-दूसरे को मिठाई भी दी थी। पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच जारी तनाव को देखते हुए इस गर्मजोशी को अहम माना जा रहा है। हालांकि इसी दौरान चीनी मीडिया ने भी एक वीडियो जारी किया था, जिसमें पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों को गलवान में झंडा फहराते हुए दिखाया गया था। 

Tags :

जरूरी खबरें