Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

: यूपी में बाराबंकी में बड़ा सड़क हादसे में 19 की मौत, 24 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

Aditi News Team

Thu, Jul 29, 2021

यूपी के बाराबंकी में मंगलवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है. देर रात लगभग 12 बजे लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाइवे-28 पर कल्याणी नदी पुल के पास सड़क किनारे खड़ी बस को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने भीषण टक्कर मार दी. इस घटना से सड़क किनारे बैठे और बस में सो रहे 19 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. घटना के बाद एसपी यमुना प्रसाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे.

हादसे का शिकार हुए सभी यात्री मजदूर थे, जो पंजाब से बिहार जा रहे थे. बस रास्ते में अचानक खराब हो गई थी. सभी मजदूर बस ठीक होने का इंतजार कर रहे थे. कुछ यात्री बस से उतरकर सड़क पर खड़े थे. तभी तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. घायलों को बाराबंकी जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर व मेडिकल कॉलेज सहित कई अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.

Tags :

जरूरी खबरें