Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: भोपाल,प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने जानी स्थानीय निर्वाचन प्रक्रिया,निर्वाचन आयुक्त सिंह ने दी जानकारी

Aditi News Team

Mon, Jul 26, 2021

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री बसंत प्रताप सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2020 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को स्थानीय निर्वाचन प्रक्रियाओं की जानकारी दी। श्री सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय विकास और पंचायत चुनाव करवाता है। सरकार निकायों के डिलिमिटेशन और पदों के आरक्षण की कार्यवाही करती है। उन्होंने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया।

इस दौरान अवर सचिव श्री प्रदीप शुक्ला ने निर्वाचन प्रक्रिया और श्री राजेश यादव ने ईव्हीएम के संचालन के बारे में जानकारी दी। श्री दीपक नेमा ने आईटी/एप्लीकेशन के बारे में बताया। उन्होने इलेक्टोरल मैनेजमेंट सिस्टम, ईव्हीएम मैनेजमेंट सिस्टम, चुनाव आदि के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह, उप सचिव श्री अरूण परमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Tags :

जरूरी खबरें