Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

: नरसिंहपुर जिले में आतंकवाद का विरोध करने की ली गई शपथ

Aditi News Team

Fri, May 21, 2021

नरसिंहपुर, 21 मई 2021. आतंकवाद विरोधी दिवस पर 21 मई को जिला मुख्यालय के साथ- साथ जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों- कर्मचरियों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की ली।
         अनुभाग, तहसील एवं जनपद कार्यालयों में एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपने- अपने कक्ष में शपथ ली कि “हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।” यह शपथ नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, तेंदूखेड़ा, गाडरवारा, सालीचौका, सांईखेड़ा सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में अधिकारी- कर्मचारियों ने ली।

Tags :

जरूरी खबरें