Friday 13th of November 2026

ब्रेकिंग

गौ सम्मान और संरक्षण के आह्वान पर होगी चर्चा, राजस्थान के संत सनातन जी महाराज देंगे विशेष उद्बोधन

गन्ना मूल्य ₹600 प्रति किटल एवं बोनस की मांग को लेकर कल से शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

बैठक में मिल संचालकों के स्वयं उपस्थित नहीं होने और अपनी जगह अधिकारी-कर्मचारियों को भेजने पर किसानों ने नाराजगी जताई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 13 नवम्बर को नयाखेड़ा में होगा जनसंवाद शिविर

एनव्हीएस,डीएव्ही,मप्र.,तमिलनाडु,उप्र.,पंजाब,छत्तीसगढ़,बिहार,गोवा,उत्तराखंड,वेस्ट बंगाल व जम्मू-कशमीर ने मारी बाजी

ब्यौहारी से मंगलमय विहार कर ससंघ पहुंचीं आर्यिका सूत्रमति माताजी : उनके पावन आगमन से संपूर्ण खितौला क्षेत्र धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा

Aditi News Team

Mon, Jul 20, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

ब्यौहारी से लंबा एवं मंगलमय विहार कर ससंघ खितौला पहुंचीं वंदनीय आर्यिका माँ सूत्रमति माताजी, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

खितौला। परम पूज्य आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज की शिष्या एवं आचार्य गुरुवर श्री समय सागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्या वंदनीय आर्यिका माँ सूत्रमति माताजी ससंघ चातुर्मास हेतु ब्यौहारी से लंबा, कठिन एवं मंगलमय विहार करते हुए रविवार को खितौला पधारीं। उनके पावन आगमन से संपूर्ण खितौला क्षेत्र धर्म, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठा। जैन समाज सहित नगरवासियों ने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नगर प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं ने जयघोष, मंगल गीत, धर्मध्वज और पुष्पवर्षा के साथ आर्यिका संघ की अगवानी की। जैन महिला मंडल द्वारा आकर्षक बैंड की मधुर एवं मनमोहक प्रस्तुति के साथ माताजी का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों, गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच निकली भव्य स्वागत यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। पूरा नगर “जय जिनेन्द्र” और धर्ममय उद्घोषों से गुंजायमान हो उठा।

आर्यिका माँ सूत्रमति माताजी के नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने अपने घरों के बाहर रंगोली सजाकर, पुष्पवर्षा कर एवं आरती उतारकर उनका भावभीना स्वागत किया। अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने विनयपूर्वक आहार अर्पित किया तथा माताजी के चरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नगरवासियों की श्रद्धा और भक्ति देखते ही बन रही थी।

ब्यौहारी से लंबे विहार के पश्चात वंदनीय आर्यिका माँ सूत्रमति माताजी का ससंघ खितौला आगमन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सौभाग्य एवं पुण्य का अवसर माना जा रहा है। समाजजनों ने कहा कि माताजी के पावन सान्निध्य से पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना, आत्मिक शांति एवं संस्कारों का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा।

चातुर्मास के दौरान वंदनीय आर्यिका माँ सूत्रमति माताजी के सान्निध्य में प्रतिदिन धर्मसभा, प्रवचन, स्वाध्याय, तप, साधना, जिनपूजन एवं विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का लाभ खितौला सहित आसपास के अनेक नगरों एवं गांवों से आने वाले श्रद्धालु प्राप्त करेंगे।

आर्यिका माँ सूत्रमति माताजी के मंगलमय आगमन से पूरे खितौला क्षेत्र में हर्ष, उत्साह और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है। समाजजन चातुर्मास को लेकर विशेष उत्साहित हैं और इसे अपने जीवन का परम सौभाग्य मानते हुए अधिकाधिक संख्या में धार्मिक आयोजनों में सहभागिता का संकल्प ले रहे हैं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

आर्यिका माँ सूत्रमति माताजी

सकल जैन समाज

जरूरी खबरें