Wednesday 11th of November 2026

ब्रेकिंग

खेल केवल जीत-हार नहीं, अनुशासन, संयम और जीवन में सफलता का माध्यम- मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग

मंत्री श्री विश्वास सारंग एवं श्री उदय प्रताप सिंह ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

लगभग 2 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹50,000, बरामद। • अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार।

भव्य ऐतिहासिक कुण्डलगिरी बड़ेबाबा पर्वतराज परिक्रमा मुनिश्री ससंघ के साथ हजारों श्रद्धालु भक्तों द्वारा की गई

समृद्धि यज्ञ में किया 1000 विभिन्न वस्तुओं से लक्ष्मीजी का सहस्त्रार्चन

जहां भी दिखाई दें तत्काल दिए हुए नंबर पर सूचित करें : गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया

Aditi News Team

Fri, Nov 6, 2026

गाडरवारा। नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील अंतर्गत ग्राम बरेली (कठौतिया) निवासी अजमेर कोरव (अज्जू) के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार अजमेर कोरव 23 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे अपने घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन इसके बाद वे वापस घर नहीं लौटे।

परिजनों एवं परिचितों द्वारा उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लंबे समय से उनका पता नहीं चलने के कारण परिवार के लोग चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।

परिजनों ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अजमेर कोरव (अज्जू) के संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल परिवार को सूचित करें।

संपर्क नंबर: 9753640542

परिजनों का कहना है कि किसी व्यक्ति की छोटी सी जानकारी भी उनके परिवार की खुशियां वापस लौटा सकती है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों से इस सूचना को साझा करने की अपील की गई है।

Tags :

नरसिंहपुर पुलिस

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें