Friday 18th of September 2026

ब्रेकिंग

"*"छल-कपट को छोड़कर विचार,वाणी और कर्म में एकरूपता लाएं"

सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल हुए शामिल

वंशिका जिंदल ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा का परचम लहराकर गाडरवारा का नाम रोशन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास के दीप का प्रकाश देशभर में फैल रहा है –मंत्री उदय प्रताप सिंह

सिविल अस्पताल का करेली का निरीक्षण,विशेष स्वास्थ्य शिविर में 8 यूनिट ब्लड हुआ संग्रहित,353 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी : वायरल वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए गए

Aditi News Team

Tue, Jul 28, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी

सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

प्रकरण की तथ्यात्मक जानकारी इस प्रकार है कि दिनांक 24.07.2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि घायल प्रेमराज पिता प्रहलाद सिंह कुशवाहा, उम्र 47 वर्ष, निवासी ग्राम गिधवानी, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर को मारपीट से आई चोटों के उपचार हेतु शासकीय जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया है।

सूचना प्राप्त होते ही थाना में पदस्थ उप निरीक्षक मूलचंद यादव को तत्काल शासकीय जिला अस्पताल नरसिंहपुर रवाना किया गया। घायल के कथन एवं प्राप्त देहाती नालसी के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर धारा 333, 296(बी), 115(2), 351(2), 3(5) बी.एन.एस. के अंतर्गत निम्न आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया—

• विवेक लोधी पिता सोबरन सिंह पटेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम गिधवानी, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर

• अरविंद लोधी पिता हरिशंकर लोधी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गिधवानी, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर

• बसंत लोधी पिता हेमराज लोधी, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चिनकी, थाना कोतवाली, जिला नरसिंहपुर

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तत्काल तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।

इसी प्रकार दिनांक 28.07.2026 को सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो के संबंध में पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

उक्त मामले में प्रार्थिया सीमा अहिरवार पति नीरज अहिरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अठ्ठईसा, पलोहा, जिला नरसिंहपुर की रिपोर्ट पर थाना नरसिंहपुर में आरोपी—

• परषोत्तम ठाकुर, निवासी नरसिंहपुर

• सचिन ठाकुर, निवासी नरसिंहपुर

के विरुद्ध प्रार्थिया एवं उसके पति के साथ मारपीट करने पर अपराध क्रमांक 546/2026 धारा 296(ए), 115(2), 351(2) बी.एन.एस. के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर विधिवत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें